रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। मानवाधिकार ब्यूरो की ओर से गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने में रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित संस्थाओं को शहीदों और क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- रुड़की में रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वीरांगना के बलिदान को किया नमन यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मनाया गया वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस यह भी पढ...