लखनऊ, मार्च 30 -- राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय (आरएलबी) का ऑर्थोपेडिक विभाग पूरी तरह चरमराया हुआ है। विभाग में एक भी डॉक्टर की तैनाती न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी और जोड़ से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज ही वापस लौटना पड़ रहा है। आर्थोपेडिक विभाग में पहले केवल एक ही डॉक्टर कार्यरत थे। जो करीब छह महीने पहले रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायर होने के बाद अब तक किसी नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई। इसकी वजह से विभाग ठप हो गया है। हड्डी की मामूली बीमारी से पीड़ितों को भी केजीएमयू व बलरामपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।यहां राजाजीपुरम, पारा, बुद्धेश्वर समेत आस-पास के इलाकों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। छह माह पहले हड्डी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित प्रतिदिन 150...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.