बागपत, अप्रैल 12 -- खेकड़ा। बागपत के गाधी गांव निवासी हेमर थ्रो खिलाडी तान्या चौधरी ने भारत का प्रतिनिधित्व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दो बार जर्मनी और चीन में किया है। तान्या को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिला है। रविवार को समाजसेवी संस्था केटी विंग ने तान्या का बड़ागांव टोल पर फूल-माला पहनाई। वहां से खुली जीप में जूलुस निकालते हुए तान्या को केटी स्टेडियम मुबारिकपुर लाया गया। मार्ग में कई स्थानों पर खेल प्रेमियों ने तान्या का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात गांव फखरपुर में भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केटी विंग के अध्यक्ष कपिल त्यागी, दिनेश चौधरी प्रधान फखरपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, मित्तन पहलवान गोठरा, सतपाल प्रधान मुबारिकपुर, राम अवतार चेयरमेन मवीकलां, दिनेश त्यागी, नीरज चौधरी, विजय चौधरी, अंकित कुमार, आरडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.