प्रयागराज, अप्रैल 8 -- रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में नवनियुक्त प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह इससे पहले सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे। संगीत शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सतीश कुमार सिंह ने 1997 में अध्यापन शुरू किया। पदभार ग्रहण करते समय प्रो. हरिदर्शन राम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के डॉ. बीएन सिंह, अधिवक्ता केएन कुमार, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...