रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया में मानद डॉक्टरेट से नवाजा गया
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- अभिनेत्री रानी मुखर्जी को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि दी। वह शाहरुख खान के बाद दूसरी भारतीय फिल्म हस्ती हैं, जिन्हें यूनिवर्सिटी का यह सर्वोच्च सम्मान मिला। रानी को यह मानद डिग्री मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित एक विशेष समारोह में दी गई। यह समारोह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएएफएफएम) 2026 के तहत आयोजित किया गया था। उन्हें फिल्म फेस्टिवल में अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान-पत्र भी दिया गया। इसमें उनके तीन दशक लंबे फिल्मी करियर और उनके काम की दुनिया भर में पहुंच को सम्मानित किया गया।
रानी का अनुभव रानी ने कहा कि यह मानद डॉक्टरेट मिलना मेरी जिंदगी के सबसे विनम्र और भावुक कर देने वाले पलों में से एक है। जब मैं छोटी बच्ची थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.