झांसी, मई 5 -- झांसी। देश विदेश में जहां झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शक्ति का लोहा माना जाता है तो वहीं झांसी की सांस्कृतिक एतिहासिक धरोहर रानी महल से ही कूड़े का ढेर सट गया है। यूं तो झांसी को स्मार्ट सिटी का टैग भी दिया गया है पर आपके अपने हिन्दुस्तान के कैमरे ने चलते चलते क्लिक कर लिया। जिसमें सफाई कराने वाले जिम्मेदारों और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट दिख रही है। लोगों की मांग है कि इसे स्वच्छ कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...