रानी बाग कालोनी में धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली
बिजनौर, जून 10 -- सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रानी बाग कालोनी से शुरू कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के जयकारों एवं भजनों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा निर्धारित मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृंदावन से पधारे भागवताचार्य स्वामी कृष्ण मोहन जी महाराज सुसज्जित वाहन पर विराजमान रहे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यास पीठ के समीप सामूहिक पूजन से हुआ। पूजन कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित सचिन कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ कलश यात्रा में नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.