हजारीबाग, अप्रैल 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर अंतर्गत रानी बागी सरहुलटांड़ में वन पर्यावरण मेला सह वृक्षों का रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने वन को बचाने एवं अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाने का संकल्प लिया। पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया। उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने सरहुल पर्व भी मनाया। मौके पर संजय महतो, बसंती देवी, भोला महतो, धर्मनाथ महतो, रवि राम, रामचंद्र राम, पंकज कुमार, सलगा से चंचला देवी, तुलेश्वर महतो, दिनेश्वर महतो, मुंशी महतो, सरजू के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.