मुरादाबाद, मई 26 -- बिलारी। नीलबाग के रानी प्रीतम कुवंर स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। बच्चों ने योग गुरु निहाल सिंह से सीखे आसनों का  प्रदर्शन किया। पाककला शिविर  की छात्राओं ने शिविर में  सीखे व्यंजनों   की आकर्षक प्रस्तुति करके पाककला प्रतियोगिता में प्रथम सारा, द्वितीय अशफिया, तृतीय निष्ठा और सांत्वना पुरस्कार प्रज्ञा ने प्राप्त  किए।संगीत कक्षा के दौरान नन्हें कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। इसके साथ आत्मरक्षा हेतु   सीखे जूडो और ताईक्वांडो का भी प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया। प्रधानाध्यापक रंजीत, गतिविधि प्रभारी नायला खान, अमित सक्सेना, वरिष्ठ अध्यापक परमानन्द सक्सेना, हेमंत शर्मा, नादिर रजा, मुहम्मद रिजवान, अंजू, तनु शर्मा रहे।फोटो यह भी पढ़ें- क्रिएथिक्स स्कूल में समर कैंप का हुआ समापन सहित

हिंदी हिन्दुस्...