सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीरंगाना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण कर जिलेवासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा महान वीरांगना, अदम्य साहस एवं स्वाभिमान की प्रतीक महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग, बलिदान तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि महारानी दुर्गावती केवल एक वीरांगना नहीं थीं, बल्कि वे आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा थीं। यह भी पढ़ें- सपा कार्यालय पर रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मना उन्होंने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंति...