रानी तालाब का 13 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के ऐतिहासिक रानी तालाब का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से 13 करोड़ रुपये की निविदा निकाली गई है। तालाब का कायाकल्प होने से चक्रधरपुर शहर में पर्यटन और सार्वजनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही शहर से निकले गंदा पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि तालाब में कचरा न गिरे। तालाब का जीर्णोद्धार, आकर्षक घाट का भी निर्माण कराया जाएगा और मनोरंजक सुविधाओं का भी विकास होगा। साथ ही पानी की शुद्धता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट) प्लांट भी लगाया जाएगा। इस ऐतिहासिक धरोहर से चक्रधरपुर वासियों को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा साथ ही पर्यटकों को यह अपनी ओर आकर्षित भी करेगा। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.