बिजनौर, दिसम्बर 18 -- स्योहारा। नगर के मुख्य बाजार मोहल्ला हिंदू चौधरियान में स्थित रानी के धर्मशाला पर पिछले 15 दिनों से चल रहा मिट्टी उठाने का कार्य नगर पालिका ने नोटिस चस्पा कर गुरुवार को रुकवा दिया। साथ ही रानी कामिनी सिंह को भी बिना अनुमति के कार्य कराए जाने की आपत्ति का नोटिस भेजा है। नगर पालिका के ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य बाजार स्थित रानी के धर्मशाला में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के कई कई फिट मिट्टी उठाई जा चुकी है। मिट्टी उठने से धर्मशाला के आसपास रहने वाले लोगों के मकानों को गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके देखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्य रोक देने के आदेश चस्पा किए गए हैं। ईओ ने बताया कि बिना पालिका अनुमति कोई भी निर्माण कार्य या खुदाई का कार्य ऐसे स्थान पर नहीं कराया जा सकता, जहां आस...