रानी कमलापति से बिहार के दो स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन; कब-कब चलेगी, कितने स्टेशनों पर रुकेगी?
भोपाल, सितम्बर 25 -- पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने पितृपक्ष, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में रेल यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। जिसको ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से गया, रीवा और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए WCR के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान कर नर्मदापुरम (16:34 बजे) और इटारसी (17:05 बजे) होते हुए अगले दिन दोपहर को 14:30 बजे गया (बिहार) पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन गया (बिहार) से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर एवं 10 अक्टूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.