आरा, अगस्त 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर समेत शाहाबाद क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि रानी कमलापति (भोपाल) से अगरतला के बीच चलाई जा रही 01666/65 रानी कमलापति (भोपाल)-अगरतला स्पेशल को अब रेलवे की ओर से नियमित संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत के समय में आंशिक बदलावविशेष ट्रेन की जानकारी खास बात यह है कि नियमित रूप से संचालन की मंजूरी मिलने के बाद अब स्पेशल ट्रेन के लिए लगने वाले अतिरिक्त किराये से यात्रियों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन अब 22 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 11665/66 रानी कमलापति अगरतला एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जो रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार को 15.20 बजे खुलकर इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, डीडीयू, बक्सर के रास्ते शुक्रवार को आरा जं. पर करीब 09.03 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्र...