शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कलान। रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता नायक की यदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी से किया गया।रैली का समापन परशुराम पुरी श्रीराम वाटिका मैरिज लॉन हुआ।रविवार को भाजपा नेता व समाजसेवी विजय भैया के नेतृत्व में रैली का आयोजन कियागया।रैली में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।विजय भैया बोले कि मौजूदा समय में कम उम्र में बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं।बच्चे माता-पिता की सेवा से दूर जा रहे हैं।जो कि गलत है।रैली का कलान नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।इस दौरान संजीव गुप्ता बब्लू, सुधाकर गुप्ता, आशीष सिंह, विनोद गुप्ता, अनिल पप्पू गुप्ता, दिनेश पाण्डेय, रामेन्द्र गुप्ता, राजीव सिंह, राजेश कुमार, ...