एटा, मार्च 20 -- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस शुक्रवार को ग्राम अमरोली रतनपुर में श्रद्धा-सम्मान के साथ मनाया गया। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान दिलीप कुमार राजपूत पूर्व प्रधान, अभिषेक, गोपाल शर्मा, विजय, अर्जुन सिंह कश्यप, सत्यभान सिंह, संजीव राजपूत एडवोकेट, नवीन राजपूत, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास, आलोक, कदम सिंह फौजी, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, डा. केश राम, भूपेंद्र सिंह, अंकित, मोहित सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...