रानी अवंतीबाई ने 1857 में जलाई क्रांति की लहर
गोरखपुर, अगस्त 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आजादी के पहले स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की अहम भूमिका रही। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की लौ जलाई। यह कहना है सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी का। वह रविवार को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुआ। इस मौके पर जिला महासचिव रामनाथ यादव, शब्बीर कुरैशी, बृजनाथ मौर्य, सुमन पासवान, भृगुनाथ निषाद, सच्चिदानंद यादव, राजेश सिंह सैंथवार, महेंद्र यादव, रमेश सोनकर, प्रविंद्र यादव, अखिलेश मौर्य, रमेश यादव, सर्वेश यादव, नासरा खातुन, दुर्बल यादव, गौतम निषाद, शहबाज अहमद व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.