कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा, संवाददाता। वीरागंना रानी अवंतीबाई के 168वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को लोधी समाज के लोगों द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। भीड़ में शामिल समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई अमर रहे के नारे लगाए। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बाद में इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग में उनकी शहादत को याद किया। अवंतीबाई कमेटी तिर्वा द्वारा लोधी समाज की पथ प्रदर्शक महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर निकली रैली की शुरूआत शुक्रवार की दोपहर 12 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज से हुई। इस रैली में कन्नौज के अलावा अन्य कई जिलों से लोधी समाज के लोग शामिल हुए। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में चरखारी के विधायक बृजभूषण सिंह ने कहा कि हम सभी को वीरागंना रानी अवंतीबाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.