रानीमंडी के सैकड़ों घरों में दूषित जलापूर्ति से लोग हो रहे बीमार
प्रयागराज, जून 13 -- पुराने शहर के रानीमंडी में दूषित जलापूर्ति की समस्या अब गंभीर हो रही है। लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। करीब चार सौ घरों में दूषित जलापूर्ति की समस्या है। वसीर पार्क के आसपास लोग ही सबसे अधिक पीड़ित हैं। वसीर पार्क के पास रहने वाली अनीता केसरवानी के परिवार में तीन लोग बीमार हुए। अनीता के परिवार में सभी को संक्रमण हुआ। पिछले दिनों क्षेत्र के रोहित कुमार को भी पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अनीता और रोहित की तरह और भी लोग पेट दर्द से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- नल उगल रहे मिट्टी, जेबें ढीली कर पानी खरीद रहे लोग क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नलों से लगातार गंदा, मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.