धनबाद, अप्रैल 15 -- रानीबाजार गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी व खालसा सृजन दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ तथा निशान साहिब का चोला बदला गया। संगत ने गुरु वाणी का गायन किया, जबकि ग्रंथी परमेश्वर सिंह ने शब्द कीर्तन कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सरबत के भले की अरदास की गई और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर कमेटी के सचिव दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा में उत्साह के साथ मनाई गई बैसाखी यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ वैशाखी पर्व यह भी पढ़ें- उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया खालसा पंथ का सृजना दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.