हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी। 78 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी हल्द्वानी की ओर से रानीबाग में ऑल इंडिया उत्तराखंड ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में उत्तराखंड से 300 एनसीसी कैडेट्स और छह एनसीसी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। आठ दिवसीय कैंप में कैडेट्स रानीबाग क्षेत्र में ट्रैकिंग कर रहे हैं। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत लहल ने बताया कि साहसिक गतिविधियों और ट्रैकिंग से कैडेट्स मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, जिससे वे देश सेवा में अग्रणी योगदान देते हैं। इस दौरान नई दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कैंप में हिस्सा लेकर पहुंचे 78 बटालियन एनसीसी के 20 कैडेट्स का भी स्वागत किया गया। ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी, सूबेदार मेजर झाबर सिंह, जावेद अहमद, सीनियर...