हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल की ओर से ओल्ड सीएमपी लोकेशन रानीबाग में सोमवार को 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हो गया है। इसका समापन 30 सितंबर को होगा। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 515 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल अविजित मेहता और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव थापा ने बताया कि प्रशिक्षण में कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट के बारे में बताया जाएगा। इंटर-बटालियन प्रतियोगिता के जरिए उत्कृष्ट कैडेट्स का चयन भी किया जाएगा। चुने गए कैडेट्स आगामी रिपब्लिक डे कैंप की तैयारियों में भाग लेंगे। सीआरपीएफ कैंप में बेसिक लीडरशिप शिविर शुरूगौलापार। सीआरपीएफ कैंप गौलापार में राज्य के 120 कैडेट्स के लिए 'बेस...