हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता कुमाऊं के हरिद्वार कहे जाने वाले रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उत्तरायणी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मकर संक्रांति पर यहां कत्यूरी राजवंश की रक्षक और अदम्य साहस की प्रतीक राजमाता जियारानी की स्मृति में आयोजन होगा। कुमाऊं-गढ़वाल के सुदूर क्षेत्रों से आने वाले कत्यूरी वंशज यहां जियारानी की गुफा के दर्शन करेंगे और रात्रि में जागर के माध्यम से उनकी वीरता का आह्वान करेंगे। महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष रमा पांडे ने बताया कि अन्य वर्षों की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था जनमिलन केंद्र और हाई स्कूल के कक्षों में की गई है। 14 जनवरी को खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। मेला संयोजक दीपक तिवारी, महेश भंडारी ने बताया कि मेले के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस...