रानीबाग-नैनीताल ब्रेवरी मार्ग पर पुल चालू, कई गांवों को राहत
हल्द्वानी, मई 28 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। रानीबाग-नैनीताल ब्रेवरी मोटर मार्ग पर निर्मित 60 मीटर स्पान वाले नए स्टील गार्डर पुल का गुरुवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।इस दौरान विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 574.94 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पुल रानीबाग-नैनीताल ब्रेवरी मार्ग के 6वें किलोमीटर पर बनाया गया है। पुल के शुरू होने से सूर्या जाला, सूर्या गांव, ज्योलि समेत कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कुछ गांवों से नैनीताल की दूरी भी करीब छह किलोमीटर तक कम हो जाएगी। पर्यटन सीजन में मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.