देहरादून, मार्च 25 -- ऋषिकेश। रानीपोखारी क्षेत्र में विधि विश्वविद्यालय की भूमि को अन्य प्रायोजन के लिए देने के फैसले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों पिछले महीने से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को नाप-जोख को पहुंची तहसील की टीम का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर रायवाला कोतवाली पहुंचा दिया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की भूमि सौंग विस्थापितों को दी जा रही है। जिसके विरोध में जनता आंदोलन कर रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही यहां विधि विवि का कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी भूख हड़ताल या आम्रण अनशन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...