रानीपोखर में बरगद पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रविवार सुबह रामडीह मोड़ ठाकुर बांध तालाब के पास बड़े बरगद के पेड़ से लटके युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। पेड़ के डाल से काफी ऊंचाई पर रस्सी के सहारे लटक रहे शव को देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के आंगवाली निवासी राजेंद्र गुप्ता के 22 वर्षीय बेटे धर्मदेव गुप्ता के रूप में की गई है। मृतक पिता के साथ सेक्टर आठ में रहता था। घटनास्थल के पास से मृतक का एक बैग भी पुलिस को मिला है, जिसमें धनबाद से जुड़े कुछ कागजात बरामद हुए है। मृतक घनी आबादी वाले उस गांव के तालाब के पास कैसे पहुंचा, उतनी ऊंचाई से उसका शव कैसे लटका हुआ था। पुलिस इस संदेहास्पद मौत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.