रिषिकेष, अप्रैल 13 -- रानीपोखरी क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी ने एसडीएम डोईवाला को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित जगह पर विधि विवि स्थापित करने की मांग की। सोमवार को प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी के सदस्यों ने डोईवाला तहसील में एसडीएस को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विवि की स्थापना की घोषणा वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में की गई थी। इस दौरान विवि के लिए भूमि पूजन भी किया गया, बावजूद आज तक न तो निर्माण कार्य शुरू हो पाया है और न ही इसकी दिशा में दिशा में कोई ठोस प्रगति हुई है। यह भी पढ़ें- गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद का चौथा संस्करण स्थगित ...