रानीपोखरी में नागाघेर से बाइक चोरी
रिषिकेष, मई 26 -- ऋषिकेश, संवाददाता। रानीपोखरी स्थित नागाघेर में एक घर के बाहर से अज्ञात ने बाइक चोरी कर ली। घर के बाहर बाइक नहीं मिलने पर आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष आरएस खोलिया ने बताया कि यह घटना 23 मई की है, जिसमें पीड़ित बिशन ने तहरीर दी है। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द अज्ञात की पहचान कर धरपकड़ की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.