हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- रानीपुर क्षेत्र से लापता दो युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार कोशिश के बावजूद सफलता न मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण की धाराओं में तब्दील कर जांच तेज कर दी है। पहला मामला यूपी के गोंडा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह के पुत्र शिवा सिंह (22) से जुड़ा है, जो 16 नवंबर की सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। दूसरा मामला रामधाम कॉलोनी रावली महदूद निवासी सतीश कुमार के भाई मनीष कुमार (32) का है, जो 21 नवंबर को सिडकुल स्थित जगदंबा इंटरप्राइजेज में काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि दोनों मामलों में अब अपहरण की धाराओं में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.