रानीपुर व बहादराबाद क्षेत्रों में किरायेदार सत्यापन न कराने पर 1.10 लाख के चालान, संदिग्धों पर भी जुर्माना
हरिद्वार, अप्रैल 12 -- जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी है। रविवार को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी, सलेमपुर और सुमननगर में पुलिस टीमों ने 160 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 60 हजार के कोर्ट चालान किए गए। वहीं, बिना सत्यापन घूम रहे नौ संदिग्ध व्यक्तियों के 2250 रुपये के चालान काटे गए। उधर, थाना बहादराबाद क्षेत्र के बेगमपुर और इंडस्ट्रियल एरिया में भी पुलिस ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया। यहां पांच मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके कुल 50 हजार के कोर्ट चालान किए। पुलिस अधिकारियों ने सभी मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.