हरिद्वार, जनवरी 29 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवालिकनगर स्थित नारायण वाटिका में किराये पर रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर शांति गंगवार के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अर्जुन कुमार और महिला कांस्टेबल अनीता मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। कमरे से मिले बैग में रखे आधार कार्ड से युवती की पहचान सहरीन (18) पुत्री नजाकत निवासी कासमपुर धौकलपुर बिजनौर के रूप में हुई। शव को मेला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती महिला मित्र के पास बिजनौर से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.