हरिद्वार, मार्च 26 -- धामी सरकार के 'चार साल बेमिसाल' थीम पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों से एकजुटता का आह्वान किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर प्रबंधन के तरीके बताए। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश के समग्र विकास को गति देना मुख्य लक्ष्य होगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में हरिद्वार से अनुभवी मदन कौशिक को शामिल किया जाना हरिद्वार के विकास की गति को और तेज करेगा। इस दौरान मेयर किरण जैसल, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, बीएलए ब्रजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.