देहरादून, मार्च 27 -- हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में गंदे नाले पर बनी पुलिया के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति अवैध जुआ-सट्टा चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन और 1430 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान नदीम मलिक पुत्र मुसरफ मलिक निवासी नई जामा मस्जिद के पास, सलेमपुर कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवा...