हरिद्वार, अप्रैल 21 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जमालपुर खुर्द मार्ग से 6.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात नहर पटरी से जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पीछा कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आबिद हुसैन निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसने स्मैक एक दिन पहले सलेमपुर क्षेत्र के बाहर एक टैक्सी चालक से खरीदी थी। यह भी पढ़ें- 12.51 ग्राम स्मैक संग एक गिरफ्तार यह भी बताया कि पैर की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.