देहरादून, मई 10 -- हरिद्वार। रविवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अशोक वाटिका, सांईधाम कॉलोनी, प्रीत विहार, सुमननगर और औद्योगिक क्षेत्र में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कुल 185 लोगों का मौके पर सत्यापन कराया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वाले 9 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए।इसके अलावा क्षेत्र में बिना सत्यापन घूम रहे छह संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ 1500 रुपये के नगद चालान किए गए। पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन क...