चित्रकूट, अप्रैल 15 -- मानिकपुर। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल आग से धधक उठे है। बुधवार को आनंदी माता के जंगल में भड़की आग तेज हवा के चलने से कई किमी के दायरे में फैल चुकी है। सूचना पर पहुंची टाईगर रिजर्व की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। लेकिन हवा के झोकों में उठ रही आग की तेज लपटों के नजदीक पहुंचने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। टाईगर रिजर्व के मानिकपुर प्रथम रेंज के आनंदी माता जंगल में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। जंगल से उठ रही आग की लपटों व धुआं देखने के बाद ग्रामीणों ने टाईगर रिजर्व के कर्मचारियों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- सीमिति संसाधनों से जिले में आग पर पाया जा रहा काबू हवा तेज चलने की वजह से आग ने बहुत ही जल्दी तेजी पकड़ी और देखते ही देखते कई किमी के दायरे में जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.