रानीपुर क्षेत्र में नौ मकान मालिकों पर लगा 90 हजार का जुर्माना
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अशोक वाटिका, सांईधाम कॉलोनी, प्रीत विहार, सुमननगर और औद्योगिक क्षेत्र में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कुल 185 लोगों का मौके पर सत्यापन कराया। वहीं, बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वाले नौ मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा क्षेत्र में बिना सत्यापन घूम रहे छह संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ 1500 रुपये के नगद चालान किए गए। यह भी पढ़ें- रानीपुर पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान 9 मकान मालिकों पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.