पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के रानीपतरा बाजार स्थित सार्वजनिक पंचमुख शिव महावीर मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए 24 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन के समापन पर शनिवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रानीपतरा बाजार, बंगाली टोला, यादव टोला, चांदीकठवा, आगाटोला, थाना चौक, पैकागोला, रजीगंज, मोतीनगर और श्रीनगर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में मुफस्सिल पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। मुफस्सिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.