पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला-विषहरी पूजा महोत्सव का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। लोक आस्था और संस्कृति के इस अनूठे संगम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महोत्सव की पहली रात मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही। फारबिसगंज और पड़ोसी देश नेपाल से आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भक्ति का ऐसा समां बांधा कि रानीपतरा सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।बुधवार को महोत्सव के अंतिम दिन व...