पूर्णिया, मार्च 23 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र।रानीपतरा स्थित सर्वोदय आश्रम के श्री कृष्ण सदन में आयोजित ईद मिलन समारोह ने समाज को एकता, प्रेम और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की भागीदारी ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक साथ शिरकत की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में फैल रही नफरत के माहौल के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। ...