पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा से मंझेली जाने वाले सड़क मार्ग के रानीपतरा बाजार के समीप जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे समुचित नाला नहीं होने के कारण वर्षा का पानी निकल नहीं पाता और सड़क व दुकानों के सामने जमा हो जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। रैक प्वाइंट होने के कारण ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो समेत कई व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं जलजमाव के चलते सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बन गए ...