रानीधारा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। नगर में बंदरों की परेशानी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। घरों के बाहर बंदरों का जमावड़ा आम हो गया है। इससे महिलाएं और बच्चे घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। रानीधारा निवासी मयंक जोशी, विनोद ने बताया कि इसी मार्ग से कई स्कूलों के बच्चे सुबह शाम आवाजाही करते हैं। लेकिन बंदरों की तादात इतनी अधिक है कि बच्चों के साथ माता-पिता को आना पड़ता है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.