हजारीबाग, मार्च 10 -- बरही प्रतिनिधि। रानीचुआं पंचायत के सबसे पिछड़े गांव धोबघट में 14 मार्च को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। विशेष शिविर में प्रखंड प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रहेंगी। ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। विकास से वंचित रानीचुआं पंचायत के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। आदिवासी समुदाय के विकास एवं सशक्त बनाने तथा पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सा विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा बाल विकास परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी शिविर में शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...