दुमका, मई 30 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीघाघर आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त सेविका पद के लिए 30 मई को आम सभा आयोजित की जाएगी। बाल विकास परियोजना कार्यालय ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में सुबह 10 बजे से आम सभा की तिथि निर्धारित की है। सीडीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सेविका का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। इसमें उसी पोषक क्षेत्र की महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगी। अभ्यर्थी का उसी पोषण क्षेत्र की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारवीं पास रखी गई है। चयन में सामान्य योग्यता रहने पर विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका चयन में नियमों की अनदेखी यह भी पढ़ें- आमसभा में टेरेसा टुडू का सेविका में हुआ चयन यह भी पढ़ें- ...