प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- रानीगंज। तहसीलदार अजय संतोषी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें 73 फरियादियों ने शिकायत की। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस की शिकायतों को नजर अंदाज न करें। फरियादियों की शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर पुलिस टीम के साथ करें। इस दौरान नायब तहसीलदार अंकित सिंह, क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, दिलीपपुर थाना अध्यक्ष बलराम सिंह, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार पटेल, खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ संजय नारायण झा, गौरा खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.