अररिया, अप्रैल 25 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शुक्रवार को रानीगंज के बड़हरा स्थित सामुदायिक भवन में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन संघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जीवछ ऋषिदेव और प्रमिला देवी ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन के मौके पर पहले यूनियन का झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन का जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया। मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने संगठित रहने और संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन के साथी प्रमोद सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में विगत दिनों हुए रानीगंज क्षेत्रों में यूनियन द्वारा कार्य पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे साथियों ने चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया। यह भी पढ़ें- खेतिहर मजद...