प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रानीगंज में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 37 और पुलिस विभाग की 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर पुलिस की छह और राजस्व की दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। डीएम अभिषेक पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रत्येक शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिव...