प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- नेग वसूली को लेकर रानीगंज और प्रयागराज के किन्नरों के सीमा विवाद को लेकर चल रही तनातनी के बीच रविवार शाम को एक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को लेकर रानीगंज थाने पहुंचे साथी मारपीट के साथ ही 5600 रुपये, ढोल व अन्य सामान छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फतनपुर के गौरा पूरे बदल के किन्नर पारो और प्रयागराज के किन्नर के बीच शनिवार को भी इलाके को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर देर तक थाने पर हंगामा होता रहा। रविवार शाम गौरा के पारो किन्नर का साथी काजल नेग वसूली कर लौट रहा था। आरोप है कि रानीगंज-देल्हूपुर मार्ग स्थित कछरा नहर पुल पर उसे डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने रोक लिया। मारपीट कर उससे 5600 रुपये, ढोल व अन्य सामान छीन लिया। सूचना पर साथी किन्नर पहुंचे और काजल को थाने ले आए। थाने पर देर तक पुलिस से उनके बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.