प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज पुलिस ने स्पेशल टीम की मदद से 18.43 ग्राम एमडी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार पुलिस ने सीज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार अभियान में एसओ रानीगंज प्रभात कुमार सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन सिंह ने शनिवार रात इलाके के भागीपुर बनरहिया बाग के पास से कार सवार दो लोगों को रोककर चेक किया तो उनके पास से 18.43 ग्राम मेथेम्फेटामाइन ड्रग (एमडी) बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रानीगंज के ही गंभीरपुर निवासी मो. अनीस और मो. असलम बताए गए। पुलिस ने कार सीज कर दोनों का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.