अररिया, मई 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में सोमवार की देर रात को एक घर में छापेमारी कर 112 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड एक हसनपुर गांव निवासी उमानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर हसनपुर वार्ड एक निवासी उमानंद यादव के घर छापेमारी कर घर के मड़ई में रखे कुल 112 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में अन्य शराब धंधेबाजों को चिन्हित कर लिया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- रानीगंज पुलिस ने 112 विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...